कटंगी: विधायक पहुंचे सेलवा गांव, गांव को नशामुक्त बनाने में हरसंभव मदद का दिया भरोसा
क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी गुरुवार की शाम साढ़े 07 बजे तहसील मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत सेलवा के पंचायत भवन पहुंंचे। गांव को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रयासशील महिलाओं के निवेदन पर विधायक सेलवा पहुंचे। यहां महिलाओं ने विधायक को बताया कि बसाहट के बीच शराब दुकान का संचालन होने से किस तरह से गांव की महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।