नेपाल-चीन के सीमावर्ती इलाकों में बुधवार सुबह आई भीषण बाढ़ ने नेपाल में भारी तबाही मचाई है। करीब 300 से अधिक तीर्थयात्री लापता हो गए हैं, जबकि 16 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया। साथ ही पीएम मोदी ने नेपाल को हर संभव मानवीय और राहत सहायता देने का भी आश्वासन दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि, 'प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर संवेदना व्यक्त की। इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाई-बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी टीमें बचाव और राहत कार्यों के लिए मिलकर काम कर रही हैं।'
#Nepal #PMModi