डूंगरपुर। शहर के निकट बोरी गांव के सपनला फला क्षेत्र में चोरों ने रविवार रात को दिव्यांग व्यक्ति की परचून केबिन को निशाना बनाया। वर्सेला तालाब के पास स्थित केबिन का ताला तोड़कर चोर अंदर रखी करीब 30 हजार रुपये की परचून सामग्री तथा गल्ले में रखे 500 रुपये नकद चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार ईश्वर पुत्र रामजी गमेती, जो परचून की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोष