वन परीक्षेत्र दक्षिण लामता (सामान्य) अंतर्गत परिक्षेत्र सहायक वृत्त समनापुर के ग्राम ठाकुरटोला में वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम ने जंगली सूअर का मांस पकाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।