गोला: बड़हलगंज में गैर इरादतन हत्या के आरोपी प्रेम यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
गोरखपुर के बड़हलगंज पुलिस ने 21 जून को बगहा गांव निवासी सूरज की मारपीट के बाद मौत के मामले में मुख्य आरोपी प्रेम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम यादव को जाईपार फोरलेन से पकड़ा गया। 30 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में सूरज की मौत हो गई थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने शव रोके रखकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी।