बरेली: बरेली में मोबाइल छीनकर भागा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, बरामद हुआ छीना गया फोन और तमंचा
बरेली के सुभाषनगर थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक 12 जून को बीडीए गेट के पास विशाल नामक युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया था। पीड़ित की शिकायत पर मुकदम