शाहपुरा: फिजिशियन नहीं, बुजुर्ग बेहाल: शाहपुरा सेटेलाइट हॉस्पिटल में मरीज भटकने को मजबूर, 2 दिन में राहत की उम्मीद
शाहपुरा। कस्बे के सेटेलाइट हॉस्पिटल में लंबे समय से फिजिशियन के पद पर डॉक्टर नहीं होने के कारण मरीजों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इलाज और नियमित जांच के लिए आने वाले बुजुर्गों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे उनमें नाराजगी भी देखी जा रही है।