दतिया नगर: चंबल की आवाज सिंगिंग टैलेंट शो का रावतपुरा कॉलेज में सेमीफाइनल, फिल्मी गीतों से गूंजा मंच
दतिया के श्री रावतपुरा कॉलेज में रविवार शाम 5 बजे से “चंबल की आवाज” सिंगिंग टैलेंट शो के सेमीफाइनल राउंड का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्वालियर के पाखी ग्रुप द्वारा किया गया, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रावतपुरा कॉलेज के डायरेक्टर उपस्थित रह