नजीबाबाद: नजीबाबाद में भीषण गर्मी के चलते आयोजित किया गया पेयजल शिविर
नजीबाबाद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत विध्या टेलीलिंक लिमिटेड द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए वर्कर्स एवं राहगीरों के लिए ठंडा पेयजल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को हीट स्ट्रेस से बचाव के प्रति जागरूक करना एवं ‘सेफ्टी फर्स्ट’ का संदेश देना है। 29 अप्रैल को 10:00 बजे शिविर आयोजित हुआ।