कासगंज: वाहिदपुर गांव में तेज रफ्तार इको कार ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसा थाना ढोलना क्षेत्र के वाहिदपुर गांव पर मंगलवार 1.30 बजे हुआ। जब गंगीरी की तरफ से आ रही एक इको गाड़ी से एक युवक 19 वर्षीय युवक योगेश पुत्र रमेश चंद्र को टक्कर मारदी। जिससे हादसे में घायल हुए युवक को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस ने इको गाडी को पकड़ लिया है। घायल युवक गांव नगला दौरा थाना गंगीरी जनपद अलीगढ़ का रहने वाला है।