श्रीकोलायत मुख्यालय से एक दुखद खबर सामने आई है। प्रजापति श्रीयादे धर्मशाला कोलायत में किराए पर रह रहे एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही कोलायत पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमृत यादव पुत्र अर्जुन यादव 27 वर्ष, निवासी ढिंगपुर गांव, पुलिस थाना खाटुश्याम, जिला सीकर के रूप मे पहचान हुई।