रानीगंज: चौपई गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन वर्षीय मासूम गंभीर घायल, पैर दो जगह से टूटा
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चौपई गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बच्ची का बायां पैर दो जगह से टूट गया। चौपई गांव निवासी जयराम सिंह की तीन वर्षीय पुत्री जानवी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए वहां पहुंचा और बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ह