हंडिया: थानापुर गांव में जमीन विवाद के चलते मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
सराय ममरेज क्षेत्र के थानापुर गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के प्रकाश गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो रविवार को अचानक उग्र हो गया।मारपीट के दौरान लाठी-डंडे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई रविवार 04 बजे दी जानकारी।