पीरटांड: पीरटांड़ के पालगंज में शहीद बीएसएफ जवान सीताराम उपाध्याय को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई
पीरटांड़ के पालगंज में रविवार को 6 बजे शहीद बीएसएफ जवान सीताराम उपाधयाय के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।बलिदानी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और राष्ट्रीय नारे लगाए गए। 18 मई 2018 को कश्मीर में वे बलिदान को प्राप्त किये थे।उनकी याद में प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।