झांसी: लव मैरिज के बाद युवती की हत्या, झांसी से भगाकर ले गया था, बोला- दूसरों से बात करती थी, गर्दन में कुल्हाड़ी मारी
Jhansi, Jhansi | Apr 20, 2026 झांसी की धनदेवी ने जिस युवक से प्यार किया, उसी ने लव मैरिज करके उसकी हत्या कर दी। उसे शक था कि पत्नी दूसरों से बात करती है और उसके पास नहीं रहती। इसी शक में उसने मर्डर प्लान किया। बेटे के बीमार होने का बहाना बनाकर पत्नी को घर बुलाया। 8 अप्रैल को पत्नी धनदेवी घर पहुंची तो हमला कर दिया। गर्दन पर कुल्हाड़ी मारी। घायल पत्नी को झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया।