बलौदाबाज़ार: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 25 लोगों ने किया रक्तदान
समाचार *विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन,25 लोगों ने किया ब्लड डोनेशन* बलौदाबाजार,8 मई 2026/ विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई को जिला अस्पताल बलौदाबाजार में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साह में साथ रक्तदान किया। एक महिला सहित 25 लोगों के द्वारा किये गये ब्लड डोनेशन से 25 यूनिट रक्त प्राप्त हुई।