रीवा का नया बस स्टैंड इन दिनों कानून से ज्यादा दबंगों के इशारों पर चलता नजर आ रहा है। समान थाना क्षेत्र में, थाने से चंद कदम की दूरी पर एक बस मालिक द्वारा ई-रिक्शा चालक को सरेराह बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मामूली टक्कर के बाद कैसे मुक्कों और थप्पड़ों की बौछार कर दी गई ।