फिरोज़ाबाद: झलकारी नगर में नौकरी पर कुछ दिन न जाने की बात कहने पर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
थाना उत्तर क्षेत्र झलकारी नगर निवासी 22 वर्षीय युवती प्रीती दिल्ली में नौकरी करती है। कुछ दिन पूर्व घर झलकारी नगर आई थी। पिता के अनुसार वह दिल्ली जाने की कह रही थी तो उन्होंने कहा कुछ दिन मत जाओ घर का काम करा लो। बस इसी बात को लेकर नाराज हो गई और शनिवार सुबह साढ़े दस बजे करीबन घर के अंदर मौका देख फांसी का फंदा लगा सुसाइड का प्रयास किया।