सन्ना: बीज गोला बनाबो, जशपुर के जंगल ला बढ़ाबो अभियान के तहत गुरुवार को मनोरा विकासखंड के भैरव पहाड़ में सीडबॉल लगाया गया
Sanna, Jashpur | Jun 18, 2026 जशपुर वनमण्डल द्वारा संचालित "बीज गोला बनाबो, जशपुर के जंगल ला बढ़ाबो" अभियान के तहत गुरुवार को मनोरा विकासखंड स्थित भैरव पहाड़ सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 2 लाख से अधिक सीडबॉल का रोपण किया गया। जिसमें मनोरा के भैरवपहाड़, कुनकुरी की हनुमान टेकरी और पत्थलगांव क्षेत्र में हजारों लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।