सिमडेगा: सिमडेगा-रांची मार्ग पर अरानी जंगल में ट्रक फंसा, लगा जाम, स्थानीय लोगों ने कराया मुक्त
सिमडेगा रांची मार्ग अरानी जंगल में बुधवार की सुबह 6:00 बजे बारिश की वजह से मालवाहक ट्रक बीच सड़क पर फंस गई जिससे कि वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इधर स्थानीय लोगो तथा सभी ट्रक चालकों की मदद से वाहन को धक्का मारते हुए सड़क से दूसरी ओर किया गया, जिसके बाद सुचारू रूप से आवागमन को शुरू कराया गया।