बालोद: बालोद में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, चार वार्डों में सड़क, नाली और टिनशेड निर्माण का भूमिपूजन
Balod, Balod | Jul 4, 2026 नगर पालिका परिषद बालोद ने शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा संतोष चौधरी ने तांदुला डैम स्थित गौठान में टिनशेड निर्माण, वार्ड क्रमांक-1 में आरसीसी नाली, वार्ड क्रमांक-19 में सीसी रोड तथा वार्ड क्रमांक-18 में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।