जखनिया: बहरियाबाद पुलिस ने मोबाइल चोरी का किया खुलासा, 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर नकदी और मोबाइल बरामद
गाजीपुर के बहरियाबाद पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का मोबाइल और नकदी भी बरामद की है। दरअसल गाजीपुर जनपद के बहरियाबाद थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने पलिवार जाने वाली रोड की पुलिया के पास...