धामपुर: सरकड़ा चकराजमल के रामलीला ग्राउंड से बाइक चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रविवार की सांय करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर क्षेत्र के गांव पुटठा निवासी सोहित कुमार की सरकड़ा चकराजमल के रामलीला ग्राउंड से बाईक चोरी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में स्योहारा क्षेत्र के गांव मंडोरी निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया और चोरी की गई बाईक भी बरामद की गई।