छतरपुर जिले में सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आई एक महिला अपने 5 बच्चों को छोड़कर युवक के साथ फरार हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने गुरुवार की शाम 5 बजे बताया है कि महिला बालिग है, मिलने के बाद उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।