नगर भितरवार के वार्ड क्रमांक 7 में रिश्तेदारों और मोहल्ले वासियों के सामने हुए अपमान को नहीं सहन कर पाया भाई। हृदय रोगी भाई रात में बिजली कर्मियों से हुए झगड़े को सहन नहीं कर पाया। काफी आत्मग्लानि में रहकर उसकी अटैक से मौत हो गई, मृतक के भाई ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में एई विजय सिंह चौहान, बिजली कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने आवेदन दिया है।