जयपुर: सचिवालय परिसर में आम लोगों की एंट्री और फोटो-वीडियो बनाने पर सरकार ने लगाई रोक, फोटो-वीडियो बनाने पर होगा केस दर्ज
Jaipur, Jaipur | Jun 25, 2026 राजस्थान सरकार ने सचिवालय परिसर में आम लोगों की एंट्री से लेकर फोटो और वीडियो बनाने पर पाबंदी लगा दिए यहां तक की सरकार ने शासन सचिवालय से बाहर किसी भी तरीके का अनाधिकृत तरीके से फोटो वीडियो का सोशल मीडिया पर उपयोग करते पाया गया तो कैस भी दर्ज होगा। कार्मिक विभाग ने इस विषय को लेकर के एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें सभी तरीके के पाबंदियों का जिक्र किया गया है।