झांसी: स्मार्ट सिटी के नाम पर 300 करोड़ के घोटाले में सपा ने की जांच की मांग, कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | Dec 10, 2024 जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम समाजवादी पार्टी के नेता अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट सिटी के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की कल्पना नहीं की जा सकती, झांसी की जनता को स्मार्ट सिटी के नाम पर ठगा जा रहा है। जनता का हाउस टैक्स 10 गुना तक बढ़ा दिया गया।