झांसी: इलाहाबाद बैंक चौराहे के पास दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, कार से कुचलने का किया प्रयास, पिता ने SSP से लगाई गुहार
Jhansi, Jhansi | Dec 10, 2024 पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों द्वारा एक युवक को कार से जानबूझकर टक्कर मार कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। युवक के पिता ने मंगलवार समय करीब दोपहर 2 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ प्राण घातक हमला करने का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।