धौरहरा: राजापुर गांव में चोरी करने गए चोरों का पब्लिक ने किया एनकाउंटर, दो चोर मौके से फरार, सूचना पर पहुंची खमरिया थाना पुलिस
लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात चोरी के प्रयास के दौरान जमकर हिंसा हो गई। ग्रामीणों और चोरों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक आरोपी चोर की मौत हो गई, जबकि दो ग्रामीण चाकू से घायल हो गए घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं मौके की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है।