पिस्टल का शो-ऑफ पड़ा भारी, गोली चलाने वाला युवक गिरफ्तार
लापरवाही से चली गोली से साथी घायल, घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद
देहरादून, 20 जून। देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में पिस्टल का रौब दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया। अवैध पिस्टल को चेक करने के दौरान चली गोली से एक युवक घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 32 बोर पिस्टल भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, भोगपुर निवासी हंसराज सैनी ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर बताया कि 19 जून की तड़के करीब 2:30 बजे वह ओम सिटी स्थित अपने किराये के मकान में अपने साथियों गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी और शुभम अग्रवाल को नई खरीदी गई पिस्टल दिखा रहा था। इसी दौरान गोपाल शर्मा पिस्टल को चेक कर रहा था कि अचानक ट्रिगर दब गया और गोली हंसराज की नाक के पास लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अ�