बिंदकी: बरेठर खुर्द गांव में घर के अंदर पंखे का प्लग लगाते समय युवती करंट की चपेट में आई, सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बरेठर खुर्द गांव में मंगलवार तथा बुधवार की मध्य रात को राखी देवी उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्री संजय अपने घर के अंदर बिजली का पंखा चलाने के लिए प्लग लग रही थी। तभी करंट की चपेट में आ गई। थोड़ी देर बाद लोगों ने देखा तो करंट से दूर किया। गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। बुधवार की सुबह 8 बजे रेफर कर दिया गया।