नौगावां सादात: नौगांवा कस्बे में जैकेट कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
नौगावां तगा निवासी आसिफ की नौगावां सादात कस्बे में थाना परिसर के पास स्थित जैकेट फैक्ट्री में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखे सामान और मशीनरी को भारी नुकसान पहुंचा। शुरुआती अनुमान के मुताबिक आग से लाखों रुपये की क्षति हुई है।