रायगढ़: ब्यूटीफुल दुल्हनियां, दूल्हा भी मिलेगा, शादी के चक्कर में 7693 लोग लूटे गए, 1 करोड़ 11 लाख रुपए की ठगी
रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए 7693 लोगों से 1 करोड़ 11 लाख रुपए की ठगी की गई है। लोक सेवा केंद्र की आड़ में फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने 2 संचालक समेत 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।