हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर आरपीएससी व्याख्याता भर्ती परीक्षा के चौथे दिन 65.60 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से आयोजित व्याख्याता भर्ती परीक्षा के चौथे दिन बुधवार को जिले के 40 परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहली पारी में सामान्य जागरूकता एवं सामान्य अध्ययन विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित की गई।