किशनगंज: पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा; समझाइश के बाद सकुशल उतारी गई
जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे मिली समरानियां कस्बे के रातई रोड स्थित पानी की टंकी पर एक महिला चढ़ गई और काफी देर तक नीचे कूदने की बात कहती रही। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी लाल बहादुर, कांस्टेबल मुकेश तथा नायब तहसीलदार मोहन लाल पंकज मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए। कांस्टेबल मुकेश और ग्रामीण अशोक टंकी पर चढ़े।