विदिशा के माधव उद्यान में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं बदहाल बनी हुई हैं। पार्क में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। बच्चों के खेलने की सुरक्षित व्यवस्था और मजबूत बाउंड्री वॉल का भी अभाव है। पार्क के आसपास भरे पानी से हादसे का खतरा बना हुआ है।