रावतपुर थाने के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। रावतपुर थाना क्षेत्र में गोवंश का अवशेष मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध जता रहे थे। थाना प्रभारी ने बुधवार सुबह 7 बजे बताया मंगलवार देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।