हरिद्वार: हर की पौड़ी पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, पीएम मोदी के आह्वान पर चलाया स्वच्छता अभियान
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार से भाजपा विधायक मदन कौशिक आज हर की पौड़ी पहुंचे। हर की पौड़ी पर उनके द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में मठ मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।