तालबेहट: भदौना गांव में खेत पर गए 26 वर्षीय युवक को सर्प ने डसा, डॉक्टर ने किया मृत घोषित, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के भदौना गांव में बताया जा रहा खेत पर गए 26 वर्षीय युवक को सर्प ने डस लिया जिस कारण हालात बिगड़ती देख परिजन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर डॉक्टर ने चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया है, उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है।