सवायजपुर: ग्राम संपर्क अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों ने भरखनी सहित अन्य गांवों में किया जनसंपर्क
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संगठन द्वारा चलाए जा रहे ग्राम संपर्क अभियान के तहत बुधवार को विधानसभा सवायजपुर क्षेत्र के अनंगपुर मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत बिवियापुर धानी नगला एवं भरखनी रमापुर गांवों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।