सतबरवा प्रखंड के ठेमी उप स्वास्थ्य केंद्र शुक्रवार को बंद पाया गया, जिसका संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लातेहार के मनिका सीएचसी से किया जाता है। ग्रामीणों के द्वारा बार-बार मिल रही शिकायत पर चतरा सांसद के सतबरवा प्रखंड प्रतिनिधि धीरज कुमार एवं अनिल कुमार सिंह ने ठेमी उप स्वास्थ्य का जायजा लिया, जिसमें ग्रामीणों की शिकायत सही पायी गयी।