सिकंदरपुर: सिसोटार में गैस लेने के लिए ग्रामीण देर रात तक कतार में खड़े रहे
गैस की बढ़ती हुई किल्लत अब लोगों पर भारी पड़ती जा रही है। गैस न मिलने से एक तरफ जहां नगर के लोग परेशान है तो दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी काफी परेशान है। रात में 11:00 बजे तक गैस के लिए गैस एजेंसी पर कतारो में लोग खड़े होकर अपने बारी का इंतजार करते रह रहे हैं। सिसोटार में गैस एजेंसी पर देर रात तक लोग कतार में खड़े रहे।