कर्वी: खटारा एम्बुलेंस ने रास्ते में तोड़ा दम, अस्पताल पहुँचने से पहले मरीज की गई जान, तिमंदारों व पुलिस ने भी दी धक्का
चित्रकूट के मानिकपुर में मंगलवार सुबह11:30बजे CHC की108 एंबुलेंस सेवा की लापरवाही से एक मरीज की जान चली गई है।इन्द्रानगर मानिकपुर नि0 हनुमान प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस देरी से पहुंची और मानिकपुर मुख्य बाजार पहुंचते ही रास्ते में ही खराब होकर बंद हो गई। चालक और पुलिस कर्मी व स्थानीय धक्का लगाते दिखे।