कुमारखंड: इसराईन कला में छः वर्षीय बालक का पोखर में डूबने से मौत
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के इस राईन कला वार्ड 7 में रविवार को देर शाम छः वर्षीय बालक की पोखर में डूबने से मौत हो गया। परिजनों में सभी का रो रो कर बुरा हाल हैं। सोमवार को सुबह करीब दस बजे शव को बाहर निकाला, घटना की सूचना मिलते ही कुमारखंड थाना अध्यक्ष रंजन कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे कर कागजी प्रक्रिया पूरी किया।