राजगढ़: सादुलपुर में चना तुलाई में गड़बड़ी का आरोप, किसान सभा ने किया हंगामा, SDM के निर्देश पर पहुंचे तहसीलदार व नायब तहसीलदार
Rajgarh, Churu | May 15, 2026 सादुलपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति समर्थन मूल्य पर चना खरीद में अनियमितता का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय किसान सभा ने जगत सिंह के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि समिति ठेकेदार किसानों की जगह व्यापारियों का चना खरीद रहा है। ठेकेदार इकबाल खां ने कहा कि जिस चना भरी गाड़ी की तुलाई हो रही थी, वह गत शाम मौसम खराब होने से तुल नहीं पाई थी वो तूल रही थी।