वारासिवनी: एसडीएम के नेतृत्व में कार्रवाई, कृषि केंद्र से समाप्त अवधि के कीटनाशक जब्त कृषि आदानों की जांच में खुलासा
एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल के नेतृत्व में प्रशासन ने रूसिया कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक्सपायरी डेट वाले कीटनाशक पाए जाने पर उन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया। प्रशासन ने बताया कि जब्त सामग्री को नियमानुसार नष्ट किया जाएगा। अधिकारियों ने विक्रेताओं को नियमों का पालन करने और किसानों को खरीदारी से पहले एक्सपायरी डेट व बिल जांचने की सलाह दी।