#1tending ब्रेकिंग उन्नाव
जवाहर नगर में सदर विधायक पंकज गुप्ता का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
उन्नाव। शहर के छोटा चौराहा स्थित जवाहर नगर में ज्ञानेंद्र पाठक, रत्नदीप पाठक एवं विराट पाठक के आवास पर सदर विधायक पंकज गुप्ता का जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने सदर विधायक पंकज गुप्ता के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके उपरांत विधायक का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा सभी ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
जन्मदिन समारोह के दौरान प्रसाद एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई �
Unnao, Unnao | Jul 17, 2026