पवई: पवई विधानसभा क्षेत्र में वट सावित्री पर्व की धूम, महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए की पूजा
Pawai, Panna | May 16, 2026 पवई जेठ माह की अमावस्या के दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर वट सावित्री की पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं. इस व्रत में महिलाएं बरगद की पेड़ की विशेष पूजा-अर्चना करती है. महिलाएं बरगद के पेड़ के चारों तरफ मौली बंधन भी बांधती हैं. प्रतिवर्ष जेठ माह की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है