आमला: नांदपुर गांव के हनुमान मंदिर में चोरों ने दान पेटियां तोड़ीं, ₹15 हजार की चोरी, मामला दर्ज
Amla, Betul | Aug 18, 2025 आमला तहसील के नांदपुर गांव के हनुमान मंदिर में 18 अगस्त को 3 बजे करीब दान पेटीयों के अज्ञात चोरो ने करीब 15 हजार रुपए की चोरी कर ली है. ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया है। पुलिस ने बताया कि नांदपुर गांव के हनुमान मंदिर में अज्ञात चोर ने 3 दान पेटीयों का ताला तोड़कर चोरी कर लिया है।पुलिस ने अज्ञात चोर पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।