हाजीपुर: वैशाली में महिला को को जिंदा जलाया, बचने पर जहर का इंजेक्शन देकर मार डाला
वैशाली में एक महिला की लाश जलती चिता बुझाकर पुलिस ले गई। मृत महिला के घर वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने पहले जिंदा जलाने की कोशिश की गई। वो बच गई तो अस्पताल में जहर का इंजेक्शन दिलवाकर मार दिया गया। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही पुलिस जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।